• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घोर लापरवाही : गर्भ में थे दो भ्रूण, बारां जिला अस्पताल में दो बार जांच के बाद भी बताया एक

negligence : was two embryos in the womb, told one after two tests in Baran District Hospital - Baran News in Hindi

बारां। जिला अस्पताल में घोर लापरवाही उस समय सामने आई, जब अस्पताल प्रशासन ने दो बार जांच कराने के बाद भी एक महिला के गर्भ में दो भ्रूण होने के बावजूद एक ही बता दिया गया। महिला ने अगले माह निजी केंद्र में जांच कराई तो वहां उसके गर्भ में दो भ्रूण बताए गए। इसके बाद साढ़े सात माह की अवधि में महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्वस्थ बताते हुए गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर लिया। अगर जिला अस्पताल में महिला की सही तरीके से जांच की जाती तो दो बच्चों के स्वास्थ्य का पता चलता और समय रहते उपचार शुरू किया जा सकता था। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि ऐसी लापरवाही सामने आना अस्पताल की प्रयोगशाला की साख पर उंगली उठाती है। खुराना ने बताया कि सुनीता बाई (28) पत्नी मनोज कुमार राठौर निवासी जनता सिनेमा के पास बारां ने गर्भवती होने पर राजकीय जिला चिकित्सालय में दिखाया। वहां डॉ. मालती मीणा ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। राजकीय जिला चिकित्सालय की प्रयोगशाला में 24 मार्च को सोनोग्राफी कराई। इसमें एक भ्रूण होने की पुष्टि की गई। इसके बाद फिर 3 जुलाई को सोनोग्राफी कराई गई। इसमें भी एक ही भ्रूण वह भी स्वस्थ होना बताया गया, लेकिन अगस्त में सुनीता को तेज पीड़ा होने पर उसने डॉ. मालती मीणा को उनके आवास पर जाकर दिखाया। इस पर उन्होंने निजी जांच केंद्र में सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। वहां सोनोग्राफी कराने के बाद डॉ. मीणा को रिपोर्ट दिखाई तो उन्होंने गर्भ में दो भ्रूण होने की बात कही और दवाइयां लिख दीं। इसके बाद 30 अगस्त को समय से पहले ही साढ़े सात माह में सुनीता ने जिला अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया, लकिन दोनों बच्चे अस्वस्थ पैदा हुए। उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कर दिया। खुराना ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर व जांच प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। यदि पहले ही सही रिपोर्ट मिल जाती तो बच्चे समय से पहले नहीं होते और स्वस्थ होते। उन्होंने कहा कि पिछले माह गोरखपुर में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अब तक 290 बच्चे मौत के शिकार हो चुके हैं। खुराना ने कहा कि बारां व राजस्थान को उत्तरप्रदेश न बनाया जाए। बारां अस्पताल की जांच रिपोर्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व प्रधानमंत्री को भी भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-negligence : was two embryos in the womb, told one after two tests in Baran District Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: negligence, two embryos in the womb, baran district hospital, charge of negligence, negligence in baran district hospital, hindu jagran manch baran, baran hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved