• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किशोर न्याय बोर्ड के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Launch of the newly constructed building of Juvenile Justice Board - Baran News in Hindi

बारां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के पूर्णकालिक सचिव लोकेश कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बारां ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड, बारां के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सोमवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर अरूण कुमार दुबे, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, बारां, लोकेश कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बारां, मोहनलाल जाट, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, बारां अशोक कुमार शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, बारां रामराज मीणा, सहा. निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बारां अशोक गंगवाल, परीवीक्षा अधिकारी, बारां, दिलीप सिंह पंवार, अध्यक्ष अभिभाषक परिषद्,बारां भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही उक्त भवन में संचालित राजकीय किशोर एवं सम्पे्रषण गृह बारां का निरीक्षण माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार माहेश्वरी एवं लोकेश कुमार शर्मा पूर्णकालिक सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बारां द्वारा किया गया। शर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत बालकों से वार्ता कर उन्हें प्राप्त होने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये तथा बालकों के कल्याण के लिये बनी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of the newly constructed building of Juvenile Justice Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, baran news, launch of the newly constructed building of juvenile justice board, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved