बारां। बाल कल्याण समिति ने अटरू थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में चल रहे इमानुएल अनाथ आश्रम को सीज कर दिया। समिति ने अनाथ आश्रम पर सोमवार आधी रात बाद कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान समाज कल्याण के बाल कल्याण समिति सदस्य प्रमोद शर्मा व मानव तस्कर यूनिट की टीम मौजूद थी। इस आश्रम में आदिवासी अनाथ बच्चों को रखा जा रहा था। आरोप है कि इमानुएल अनाथ आश्रम बिना पंजीयन नंबर के संचालित था। यह बाल कल्याण समिति में रजिस्टर्ड नहीं है। आश्रम में ग्रीष्म अवकाश रहने के कारण बच्चे पहले ही अपने घरों को जा चुके थे। कार्रवाई के दौरान अनाथ आश्रम संचालक से समिति ने आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope