• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहराई गांव में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने प्रदर्षन कर सौंपा कलक्टर को ज्ञापन

Distribution of water in Bahraai village, villagers display memorandum given to the collector - Baran News in Hindi

बारां। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के बहराई गांव में पेयजल की भारी किल्लत के चलते आक्रोषित ग्रामीणों ने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा की अगुवाई में शुक्रवार को बारां पहुंचकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के नाम जिला परिशद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत गणेषपुरा के ग्राम बहराई में पीने के पानी की भारी समस्या आ रही है। यहां तक की पषुओं के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के सभी हैंडपंप व ट्यूबवैल में पानी रीत गया है। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने पिछले दिनों आयोजित किसान कांग्रेस की खेत गांव में भी यह समस्या उठाई थी। लेकिन प्रषासन को अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। ऐसे में ग्रामीणों को 80 किमी दूर से जिला मुख्यालय पर आना पड़ा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव में समय पर बिजली, राशन नहीं मिलने समस्या बताई तथा बहराई व अजरोडा के बीच में वन विभाग के अड़चन के कारण बंद अधूरे पड़े रोड का निर्माण भी जल्द कराने भी की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में किसान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जोधराज नागर, वाहिद खान, ग्रामवासी रामेष्वर सहरिया, हरगोविंद सहरिया, परमवीर सहरिया, रामरतन सहरिया, बाई, सागर बाई, शारदा बाई, रामनाथी बाई, सावनदे बाई, सुगना बाई, कैलाषी बाइ, बासमति, सिया, मुन्नीबाई, मिथलेष बाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Distribution of water in Bahraai village, villagers display memorandum given to the collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, baran news, distribution of water in bahraai village, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved