• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाय को बचाने कुएं में उतरे 7 लोग, तीन की मौत, चार गंभीर

death of three from toxic gas, four serious - Baran News in Hindi

बारां। जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र के रावला-जावला गावं में कुएं में गाय गिरने की सूचना पर कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुएं में एक गाय के गिर जाने के बाद गांव के तीन लोग गाय को बचाने के लिए कुएं में उतर गए। जहरीली गैस के कारण तीनों कुएं में ही बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। कुएं में से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिलने पर हादसे की आशंका होने पर चार लोग कुएं में उतारे गए। चारों कुएं के तल तक नहीं पहुंच पाए और दम घुटने के कारण आधे कुएं से ही वापस ऊपर आ गए। जहरीली गैस के असर से चारों बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर तीनों शव और गाय को कुएं से बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-death of three from toxic gas, four serious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: toxic gas, save cow, accident in baran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved