• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत : प्रमोद जैन भाया 15,594 वोटों से विजयी, भाजपा के मोरपाल दूसरे, नरेश मीणा तीसरे स्थान पर

Congress wins Anta by-election: Pramod Jain Bhaya wins, BJP Morpal second, Naresh Meena third - Baran News in Hindi

अंता (बारां)। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने निर्णायक जीत दर्ज की है। भाया ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे। काउंटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल अलग-अलग भावनाओं से भरा दिखा। निर्दलीय नरेश मीणा मतगणना केंद्र के बाहर काफी निराश नजर आए और समर्थकों से घिरे जीप पर बैठे दिखे। वहीं दूसरी ओर, प्रमोद जैन भाया के समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल रहा। नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वे “जनता का आदेश स्वीकारते हैं।” दूसरी ओर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रमोद जैन भाया को जीत की बधाई दी।
हार के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे सिर झुकाते हैं। उन्होंने कहा—“हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया।” अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि ईश्वर हमारी परीक्षा ले रहा है और अब हमें दोगुनी ताकत से काम करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress wins Anta by-election: Pramod Jain Bhaya wins, BJP Morpal second, Naresh Meena third
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, wins, anta by-election, pramod jain bhaya, bjp, morpal second, naresh meena, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved