बारां। पंजाबी महिला मण्डल की ओर से पंजाबी सभा भवन श्रीराम कॉलोनी में समाज के बच्चों के लिए 10 दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चों को डांस, मेहंदी, आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट सहित कई विद्याओं का ज्ञान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पदम पिपलानी एवं महिला मण्डल अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला मण्डल प्रवक्ता मंजू अदलक्खा ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योगेश कुमार, महेश अदलक्खा, सुरेन्द्र पिपलानी, राजू डंग, यूथ क्लब अध्यक्ष अमन गेरा थे। महिला मण्डल सचिव मीना अरोड़ा, सीमा गेरा, सुदेश पिपलानी, रेखा बाठला, प्रिंसी टक्कर, मोना टक्कर, रीतिका पिपलानी, रेखा अदलक्खा, प्रियंका टक्कर, मनीषा बाठला एवं अन्य महिला मण्डल पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। यूथ क्लब के पदाधिकारी पार्थ अदलक्खा, मोंटी पिपलानी ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन निधि अदलक्खा, प्राची अदलक्खा, जागृति कुमरा ने किया।
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
बीकेयू में फूट के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ सकती है परेशानी
Daily Horoscope