विरेन्द सिंह ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बारां। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल है। इसके कारण बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की हड़ताल के कारण उन्हें निजी साधनों में मनमाना किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की तस्वीरें आम लोगों काे मुंह चिढ़ाने के लिए काफी हैं। कभी कर्मचारी बस स्टैंड पर ताश खेलते हुए दिखाई देते हैं तो कभी स्वादिष्ट पकवानों का मजा लूटते। कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में ही कभी तो लड्डू बाटी का मजा लूट रहे हैं तो कभी पूड़ी सब्जी का। कुल मिलाकर सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में आमजन परेशान हो रहा है और किसी को भी आमजनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
10 दिनों से चली आ रही हड़ताल के कारण अब रोडवज परिसर में कर्मचारियों के अलावा यात्रियों का नामो निशान नजर नहीं आ रहा है, जिन लोगों को हड़ताल की सूचना नहीं है, ऐसे इक्के दुक्के लोग रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों का इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं।
PM मोदी ने लिया इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में भाग, अमेरिकी राष्ट्रपति- जापानी पीएम रहे मौजूद, देखें तस्वीरें
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
आईएसआई ने खालिस्तानी ओजीडब्ल्यू को पंजाब में मालगाड़ियों को निशाना बनाने को कहा, इंटेल एजेंसियों ने चेताया
Daily Horoscope