• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ग्रामीण युवा महोत्सव के तहत अटरू में हुईं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिताएं

बारां। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में जिले में जनजाति से संबंधित बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अटरू के नवोदय विद्यालय परिसर में हुआ। इसमें अटरू ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर विधायक रामपाल मेघवाल, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री मुकेश मिश्रा, नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल हरीश कुमार, खेड़ली के पूर्व सरपंच गोपी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामप्रताप गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक रामपाल मेघवाल ने कहा कि खेलों के लिए हरसंभव मदद की जाएगी तथा प्रयास किया जाएगा कि खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर मिले। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। खेल अधिकारी सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संपूर्ण जिले में होगा। इसके तहत 5 फरवरी को छबड़ा खेल स्टेडियम व छीपाबड़ौद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बंजारी में, 6 फरवरी को किशनगंज के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगंज में, शाहबाद की प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहबाद में, 7 फरवरी को अंता की प्रतियोगिता सीसवाली विद्यालय में, 8 फरवरी को ब्लॉक बारां की प्रतियोगिता खेल संकुल में होगी।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद विजेता टीमें 9 और 10 फरवरी को बारां में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये खिलाड़ी बांसवाड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव प्रतियोगिता में बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल अधिकारी सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 17 को 16 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले जनजाति से संबंधित भील, मीणा, सहरिया बालक-बालिकाएं प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी।

यह रहे परिणाम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : Tribal Sports Competitions in Atru under the Rural Youth Festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, tribal sports competitions in atru, rural youth festival in baran, rajasthan state sports council, baran district sports officer vishal singh, baran mla rampal meghwal, sports news, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, sports in baran, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, बारां जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, बारां विधायक रामपाल मेघवाल, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, बारां में खेल प्रतियोगिताएं, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved