बारां। एक दौर था जब पैसा मुश्किल से मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपके जिले में विकास की गंगा बहाई गई है। भाजपा सरकार ने कभी पैसे की कमी नहीं आने दी। आगे भी विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिले की सिंचाई और पेयजल समस्या के समाधान के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इसका लाभ जल्द ही मिलेगा। भाजपा सरकार ने ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर लोगों को राहत पहुंचाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां के अटरू में राजस्थान गौरव यात्रा के तहत आयोजित आमसभा में कही। उन्होंने लोगों के सामने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके आशीर्वाद से ही आज हम यहां तक पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हेलिकॉप्टर से उतरते ही लोगों से एक बात पूछी थी कि इलाके में पानी आ रहा है या नहीं। जिले की बरसों पुरानी समस्या का समाधान शीघ्र होगा और दिसंबर तक पानी लोगों को पानी मिलने लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परवन परियोजना पर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले में सिंचाई का बहुत बड़ा काम किया है। इस पर 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और 8 हजार करोड़ रुपए परवन पर खर्च हुए हैं। सिंचाई और पेयजल में इसका लाभ मिलेगा।
चैत्र नवरात्रि के आगमन पर देश भर के मंदिरों में उमड़ी भीड़...देखे तस्वीरें
दिल्ली में पीएम के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 एफआईआर, 6 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत
Daily Horoscope