बारां। सरकार से लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता प्रदान करने तथा कृषि जिन्सों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में टालमटोल नीति अपनाए जाने से किसानों में रोष है। खरीद व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर किसानों को राहत प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 14 मई से लगातार कृषि उपज मंडी बारां के मुख्य द्वार पर क्रमिक धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को नवें दिन महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियंका नंदवाना की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने धरना दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं धरना सह प्रभारी खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि जिले के किसानों को लहसुन, सरसों एवं चने की बंपर पैदावार होने के बावजूद किसानों को खुले बाजार में अच्छा भाव नहीं मिल रहा है। समर्थन मूल्य के कांटों पर विभिन्न प्रकार की परेशानी के साथ किस्म की मार के चलते किसानों को घाटा खाकर उपज को खुले बाजार में बेचकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
खेमराज सिंह ने बताया कि किसानों को लहसुन खरीद के नियमों में शिथिलता प्रदान किए जाने तथा फसल खरीद की टालमटोल नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा क्रमिक धरना दिया जा रहा है। धरने के नवें दिन नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका नंदवाना के नेतृत्व में क्रमिक धरना दिया गया। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मंजू शर्मा, सरोज नागर, सरपंच बिजोरा ममता मेरोठा, अक्षिता पटवा, बृजेश वर्मा, वैजयन्ती, उर्मिला, पूनम यादव, मंजू रैगर, भरोसीबाई, ममता पंवार, हेमलता, संगीता कश्यप, काशीबाई, शीला गुर्जर, संतोश, गुड्डीबाई, निर्मला रैगर, धन्नीबाई, रोशनबाई, दीपिका, विमलेश, शारदा, कालीबाई, सुनीता, आशा, रतन, संतोष, शांतिबाई, मुन्नीबाई, निर्मला आदि ने भाग लिया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope