• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद कार्यालय पर की जनसुनवाई

baran news : public hearing of BJP on the MP office in baran - Baran News in Hindi

बारां। सांसद कार्यालय बारां पर जनसुनवाई के लिए नियुक्त पदाधिकारी भाजपा जिला मंत्री महावीर नामा ने जनसुनवाई कर लोगो की समस्याएं सुनी और मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया। भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख राजेन्द्र शर्मा व भाजपा जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान कई समस्याएं आईं। इनमें कोटा रोड स्थित आनंदविहार कॉलोनी में पट्टा एवं रजिस्ट्री शुदा प्लॉट पर अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसका आयुक्त नगर परिषद से बात कर समस्या का समाधान किया गया। नामदेव समाज की पंचायत के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने शाहबाद रोड स्थित नामदेव भवन और वहां मौजूद प्राचीन मंदिर के मुख्य गेट के पास मीट मांस मछली की दुकानों को स्थायी रूप से हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर नगर परिषद के आयुक्त से बात कर समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा। नगर परिषद आयुक्त ने शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तुलसा कोटड़ी के ग्रामवासियों ने ग्राम को आबादी में लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसे अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भेजा गया। इनके अलावा भी कई समस्याओं के प्रार्थना पत्र आए, जिनमें कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और कई संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : public hearing of BJP on the MP office in baran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, public hearing in baran, public hearing of bjp, mp office in baran, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, सांसद कार्यालय बारां, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved