बारां। बारां राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की प्रियंका गोस्वामी ने 280 मतों से जीत हासिल की है। प्रियंका ने एबीवीपी की योगिता शर्मा को पराजित किया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी खड़े हुए थे। इनमें एनएसयूआई की प्रियंका गोस्वामी को 469, निर्दलीय मनीषा सुमन को 50 ओर एबीवीपी की योगिता को 189 मत प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए एनएसयूआई की प्रियंका कुमारी को 482, एबीवीपी की वंदना को 223 मत प्राप्त हुए है। महासचिव पद पर एबीवीपी की महिमा को 331 और एनएसयूआई की विशाखा को 354 मत प्राप्त हुए हैं। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की रवीना को 455 और एबीवीपी की साक्षी को 213 मत मिले हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनएसयूआई के पूरा पैनल विजय होने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद प्रियंका ने कहा कि कॉलेज को लेकर उनकी रणनीति तैयार है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope