• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिव पार्वती का विवाह विश्वास और श्रद्धा का मिलन : मुकुटबिहारी शास्त्री

baran news : marriage of Shiva Parvati is a mix of faith and reverence : mukut bihari Shastri - Baran News in Hindi

बारां। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे संगीतमय श्री शिव महापुराण के पांचवें दिन शतिखंड में शिव-पार्वती विवाह किया गया। इस मौके पर मनोहर झांकी भी सजाई गई। भोलेनाथ की बारात में भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथावाचक पंडित मुकुटबिहारी शास्त्री ने कहा कि पार्वती विवाह विश्वास और श्रद्धा का मिलन है। आज के दंपतियों में कुछ अपवादों को छोड़कर विश्वास और श्रद्धा की कमी होती जा रही है। इसलिए पारिवारिक जीवन में कलह तनाव बढ़ते जा रहे हैं। इस दिन हम शिव जैसा विश्वास और पार्वती जैसी श्रद्धा अपने में समाहित कर लेंगे। उस दिन से ही शिव को अपना बनाने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। इसलिए पत्नी जितना त्याग समर्पण करेगी, उतना ही प्यार उसे पति से मिलेगा। रमेश चौहान ने बताया कि शनिवार को श्री गणेश जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह कथा सार्वजनिक रूप से चल रही है। इसका समय प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम चार बजे तक है। कथा का समापन 21 अगस्त को होगा। कथा के दौरान धार्मिक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया गया और मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति की कामना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : marriage of Shiva Parvati is a mix of faith and reverence : mukut bihari Shastri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, marriage of shiva parvati, faith, reverence, mukut bihari shastri, shri shiv mahapuran, shri bhuteshwar mahadev temple baran, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, religious news, viral news, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, श्री शिव महापुराण, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर बारां, शिव पार्वती विवाह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved