बारां। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे विधिक सेवा सप्ताह का रविवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पूर्णकालिक सचिव लोकेश कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में समापन किया गया। शर्मा ने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रम अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता के सान्निध्य में हुए। सामारोह में सभी पीएलवी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ आदि उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समापन सामारोह में शर्मा ने बेल रिमाण्ड स्कीम, विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2011, नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सामारोह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन लाल जाट ने किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम एवं अन्य उपयोगी कानूनी जानकारी दी गई। समापन सामारोह में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित बाल विवाह रोकथाम अभियान, डोर टू डोर अभियान आदि के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope