• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

मनिहारा धाम पर इस अनोखी कावड़ यात्रा ने मोहा सबका मन

बारां। सावन के पहले सोमवार को यहां मनिहारा धाम पर पहुंची कावड़ यात्रा ने सबका मन मोह लिया। खास बात यह थी कि इस कावड यात्रा में 4 से 15 वर्ष तक की कन्याएं शामिल हुईं।
कावड यात्रा के प्रवक्ता मदन रैगर ने बताया कि कावड़ यात्रा प्रत्येक कन्या के कंधे पर कावड़ थी। कन्या कावड़ यात्रा के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पारेता ने बताया कि कावड़ यात्रा हिंगलाज माता मंदिर से शुरू हुई और कोटा रोड होती हुई मनिहारा धाम पहुंची। इस दौरान महिला, पुरुश नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मनिहारा धाम पर कावड़ियों ने भगवान शिव का पूजन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हुकमचंद सुमन, वीरू पारेता, सुरेश खींची, धर्मेंद्र, नरेंद्र गालव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, रामचंद्र सुमन, बाबूलाल गोस्वामी, तुलसीराम यादव, नंदकिशोर, मदन रैगर, सुनील कुमार एडवोकेट, राकेश सुमन, सोमनाथ गुर्जर आदि मौजूद थे।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : kanya kawad yatra did jalabhishek in baran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, kanya kawad yatra baran, jalabhishek in baran, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, religious news, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, धार्मिक न्यूज, कन्या कावड़ यात्रा बारां, जलाभिषेक बारां, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved