• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चने की तुलाई नहीं हुई तो आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर लगा दिया ताला

baran news : Distressed farmers locked in Mandi Gate at baran - Baran News in Hindi

बारां। अंता कस्बे में किसानों ने चने की तुलाई को लेकर कृषि उपज मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का कहना है कि तीन दिनों से चने की तुलाई नहीं की जा रही है। इस कारण काम-काज प्रभावित हो रहा है । चने की तुलाई को लेकर तीन दिनों से मंडी में पड़े किसानों की सब्र का बांध उस समय टूट पड़ा, जब माल का उठाव शुरू हो गया, लेकिन ठेकेदार ने चने की तुलाई शुरू नहीं की। इससे आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी की। बाद में पहुची पुलिस ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन किसान माल की तुलाई की मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि पहले माल के उठाव की समस्या बताई थी, लेकिन माल का उठाव होने के बावजूद तुलाई नहीं की जा रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं। डेढ़ घंटे बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने मंडी की सुध नहीं ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : Distressed farmers locked in Mandi Gate at baran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, farmers of baran, lock on mandi gate in baran, baran mandi, anta mandi, gram, demonstration in anta, demonstration in baran, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, बारां मंडी, अंता मंडी, किसानों का प्रदर्शन, किसान, मंडी पर ताला, चना, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved