बारां। सरकार से लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता प्रदान करने तथा कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में टालमटोल नीति अपनाए जाने एवं खरीद व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर किसानों को राहत प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 14 मई से लगातार धरना दिया जा रहा है। कृषि उपज मंडी बारां के मुख्य द्वार पर शनिवार को 13वें दिन विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश भाण्ड की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने धरना दिया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की अंधी गूंगी और बहरी सरकार को किसानों के प्रति जगाना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं धरना सह प्रभारी खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि जिले के किसानों को लहसुन, सरसों एवं चने की बंपर पैदावार होने के बावजूद किसानों को खुले बाजार में अच्छा भाव नहीं मिल रहा है। उसे अपनी मेहनत व खून पसीने से तैयार की गई उपज को कोड़ियों के भाव बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने आंख और कान दोनों बंद कर रखे हैं। उसे किसानों के दुखों से कोई लेना-देना नहीं है।
खेमराज सिंह ने बताया कि किसानों को लहसुन खरीद के नियमों में शिथिलता प्रदान किए जाने तथा फसल खरीद की टालमटोल नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा क्रमिक धरना दिया जा रहा है। आज के धरने के 13वें दिन विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश भाण्ड के नेतृत्व में क्रमिक धरना दिया गया। धरने में जगदीश पांचाल, प्रहलाद बंजारा अटरू, श्रवण बागरी अंता, हरिसिंह बंजारा, कन्हैयालाल बंजारा, गोबरीलाल भाण्ड, राधेश्याम भाण्ड, बनवारी भाण्ड, ओम भाण्ड, सुखवीर भाण्ड, रामबाबू भाण्ड, रामभरोस भाण्ड, किशोर बागरी, गीताबाई बागरी, पप्पू बागरी, लक्ष्मण बागरी, मालाबाई बागरी, सन्नीबाई बागरी, धनवन्ती बागरी, सविता बागरी, मुन्नीबाई, सविताबाई, रेखाबाई, दिलीप बावरी, श्याम बावरी, मन्नूगिरी बावरी, राजेश बावरी, सूरज बावरी, गोपाल बावरी, रामचरण बावरी, करण बावरी, किशोर बागरी, जितेन्द्र बागरी, भारत बागरी, सोनू सुमन, बिरजू भटवाड़ा, नारायण सुमन, प्रमोद राठौर, कनीराम बंजारा, रघुनाथ बंजारा, घनश्याम बंजारा, हिन्दूसिंह बंजारा, जगदीश बंजारा, दीवान बंजारा, बिन्दू बंजारा, भैरू बंजारा, मोहरसिंह बंजारा, बिट्ठू बंजारा, सुंदरबाई, मंजूबाई, लाड़बाई बंजारा समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि 27 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बारां-झालावाड़ धर्मराज मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा धरने पर बैठकर किसानों को राहत प्रदान किए जाने की सरकार से मांग की जाएगी।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope