• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बलिदान के कारण ही याद किए जाते हैं महानायक : कांग्रेस

baran news : Congressmen held Chacha jawaharlal Nehru death anniversary in baran - Baran News in Hindi

बारां। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने रविवार को नेहरू पार्क सब्जी मंडी बारां में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कांग्रेस के जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि इंसान के कार्य उसको कभी मरने नहीं देते, इतिहास के पन्नों में दर्ज कई महानायक जो आज भी हमारे द्वारा याद किए जाते हैं वे उनके कार्य, बलिदान के कारण ही याद किए जाते हैं।

कांग्रेस के जिला महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि पुष्पाजंलि सभा में पूर्व सभापति कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, महिला सेवादल जिला संगठक संध्या जाडेजा, उप प्रधान रामहेत मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी मीणा, महावीर बैरवा, रामस्वरूप मीणा, नगर अध्यक्ष, धर्मचंद जैन, नरेन्द्र सिंह केदाहेड़ी सचिव, अजय दायमा, महावीर माथोडिया, नासिर मिर्जा, डीसीसी सचिव खेमराज सिंह रहलाई, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, उप सभापति गौरव शर्मा, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश पांचाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, सेवादल के अशरफ देशवाली, अर्द्धघुमंतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, जिला प्रवक्ता अजय दायमा, पार्षद नियाज मोहम्मद, हेमराज बैरवा, अखलाक अंसारी, शिवशंकर यादव, हरिराज सिंह गुर्जर, कौशल यादव, यूथ नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग, विरेन्द्र शांत, हेमराज मेघवाल, मयंक माथोडिया, रविनन्दन बैरवा, विजयदीप नागर सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : Congressmen held Chacha jawaharlal Nehru death anniversary in baran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, pt jawaharlal nehru death anniversary in baran, baran congress, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, rajasthan congress, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान कांग्रेस, बारां कांग्रेस, पं जवाहर लाल नेहरू पुण्यतिथि, चाचा नेहरू, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved