बारां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास 12 तुगलक रोड पर मुलाकात कर राजस्थान में किसानों की हो रही दुर्दशा व प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल से चर्चा में यादव ने बताया कि सरकार की नाकामी से किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिला। फलस्वरूप प्रदेश में 18 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। जिनमें से 6 बारां जिला व हाड़ौती क्षेत्र के हैं। लहसुन व अन्य फसलों का लागत से कम भाव मंडी में मिला है। वहीं समर्थन मूल्य पर खरीद में सरकार की लापरवाही रही है। अगले पांच साल तक किसानों की अर्थव्यवस्था में सुधार मुश्किल है। यादव ने राहुल गांधी को बताया कि प्रदेश के राजनीतिक हालात कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन निचले स्तर तक पहुंच चुकी गुटबाजी पर संतुलन साधना होगा। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर परिणाम लाने में सक्षम है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope