बारां/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की साख और धाक पूरी दुनिया में कायम होती जा रही है, क्योंकि हम सभी देशों के साथ भाईचारे में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम शरीफ जरूर हैं, मगर कमजोर बिल्कुल नहीं हैं। अगर कोई आंख उठाकर देखेगा तो हम उसे अपनी ताकत भी बता सकते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक इसका प्रमाण है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजे शुक्रवार को पोकरण परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बारां में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि पोकरण में परमाणु परीक्षण के समय मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विदेश राज्यमंत्री थी। उस समय अमेरिका सहित कई देशों ने हम पर कई प्रतिबंध लगाए, लेकिन उस वक्त हमारी अटल सरकार अपने इरादों पर अटल रही। राजे ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को आंख दिखाना नहीं, हमारी शक्ति का आकलन कराना था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के लिए मानवता ही सर्वोपरि है। इसी कारण पूरी दुनिया में हमारी प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हिंदुस्तान पहली बार शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। आज से देश-प्रदेश का युवा मोर्चा हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संकल्प दिलाएगा, क्योंकि युवा ही हमारी ताकत हैं, देश का भविष्य हैं। राजे ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव अब नजदीक ही हैं, इसलिए युवा मोर्चा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं, जो अभी तक नहीं हो सके थे।
बारां जिले के विकास पर 4700 करोड़
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope