• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

baran news : Celebrated the sacrifices day of Dr Shyama Prasad Mukherjee in Baran - Baran News in Hindi

बारां। भारतीय जनता पार्टी जिला बारां की ओर से 23 जून को पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर थे। अध्यक्षता जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने की।
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि बैठक में उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन व रामस्वरूप यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा ने किया एवं जिला महामंत्री मोरपाल सुमन ने बैठक के अंत में सभी जिला भाजपा, बारां शहर व देहात मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने 26 जून को होने वाली विचार गोष्ठी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, किशनगंज विधायक ललित मीणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, मोरपाल सुमन, पुलिस जवाबदेही समिति जिलाध्यक्ष हरगोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष रघुराज सिंह केदाहेड़ी, जिला मंत्री महावीर नामा, निरंजन शर्मा, ताराचंद गुर्जर, दुर्गाशंकर नागर, बारां शहर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र गालव, बारां देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, बारां शहर महामंत्री नरेंद्र यादव, कोयला मंडल महामंत्री जगदीश मेघवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत विजय, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कपिल पोरवाल, गिरीश मुंदड़ा, मुकेश गौतम, विक्रम सोन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-baran news : Celebrated the sacrifices day of Dr Shyama Prasad Mukherjee in Baran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran news, sacrifices day, dr shyama prasad mukherjee, baran bjp, rajendra nagar bjp baran, nandlal suman bjp baran, bjp meeting in baran, baran hindi news, baran latest news, rajasthan hindi news, rajasthan bjp, बारां समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान भाजपा, बारां भाजपा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved