बारां। रिद्विका नगर स्थित श्री सिद्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मखाने, बिस्कुट, टॉफियां, खिलौने खूब लुटाए गए। नन्द के आनन्द भयौ जै कन्हैयालाल की भजन की गूंज से सारा परिसर गूंज उठा। आज बिरज में होरी रे रसिया, खेलो रे रसिया भजन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। मंगलवार को कथावाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण कथा हमें मानव से मानव को प्रेम करने का संदेश देती है। उन्होंने निष्काम भाव से प्रेम करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की क्षति होती है, सनातन धर्म का नाश होता है, अत्याचार, पापाचार बढ़ता है तो ईश्वर को नर रूप धारण कर पृथ्वी पर अवतरित होना पड़ता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्री राम जानकी के विवाह की सजाई झांकी
भागवत कथा में श्री राम जानकी के विवाह की कथा भी सुनाई गई। श्री राम जानकी की सजीव झांकी सजाई गई। उन्होंने कहा कि सार्थक जीवन जीने के लिए भगवान राम के आदर्शों पर चलने से जीवन दिव्य बन जाता है, क्योंकि मृत्यु किसी की प्रतीक्षा नहीं करती, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। इसलिए समय रहते ईश्वर का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि समय बलवान है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope