बारां। जनसंघ की संस्थापक सदस्य पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय बारां में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर व शहर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की अगुवाई में मरीजों को फल वितरित किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख राजेंद्र शर्मा व भाजपा जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि सर्वप्रथम पूर्व राजमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा उर्फ रम्मू पंडित की अगुवाई में गोशाला पहुंचकर गोमाता को चारा खिलाया। इसके बाद भाजपाई सीधे राजकीय चिकित्सालय बारां पहुंचे। वहां सभी वार्डों में मरीजों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने सिंधिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व राजमाता भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। वर्ष 1957 से 1991 तक वे आठ बार ग्वालियर और गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र गालव ने कहा कि वर्ष 1967 में मध्य प्रदेश सरकार गठन में पूर्व राजमाता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विजयाराजे सिंधिया का सार्वजनिक जीवन प्रभावशाली और आकर्षक था, उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए प्रयासों से भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए।
राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी आवास
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : अतीक, भाई अशरफ व तीसरा आरोपी फरहान नैनी जेल में, उमेशपाल अपहरण कांड में कल कोर्ट में करेंगे पेश, फैसला सुनाया जाएगा
Daily Horoscope