• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारां: एसीबी की बड़ी कार्रवाई : संयुक्त निदेशक कृषि 8000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Baran: Major ACB Operation: Joint Director of Agriculture Arrested for Accepting 8,000 Bribe - Baran News in Hindi

बारां/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बारां चौकी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विस्तार विभाग के संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को दो परिवादियों से खाद, बीज और कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने की एवज में कुल 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी मुख्यालय के अनुसार, 4 मई 2026 को परिवादियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा उनके खाद-बीज के स्टॉक रजिस्टर को प्रमाणित (Verify) करने के बदले प्रति व्यक्ति 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अधिकारी दुकानदारों को रिश्वत के लिए लगातार परेशान कर रहा था।
शिकायत मिलने पर एसीबी ने 5 मई को मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने एक परिवादी से 5000 रुपये मांगे और दूसरे से 2000 रुपये मौके पर ही ले लिए, जबकि 3000 रुपये बकाया रखे।
आज यानी 6 मई को कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस (एसीबी) ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। उप अधीक्षक प्रेमचन्द और उनकी टीम ने आरोपी आनन्दीलाल को एक परिवादी से 5000 रुपये और दूसरे से बकाया 3000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baran: Major ACB Operation: Joint Director of Agriculture Arrested for Accepting 8,000 Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran acb raid, agriculture joint director arrested, bribery case rajasthan, anandi lal meena arrest, anti corruption bureau action, baran news, corruption free rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved