बारां। पानी के तेज बहाव में गोदीयापुरा का नाला पार
करते समय एक युवक बह गया। 17 वर्षीय संदीप बैरवा बारां से अपने गांव गोदीयापुर
जा रहा था। रास्ते में नाले में उफान पर भी वह नहीं रुका। पानी का बहाव उसे बहा ले गया। कोतवाली थाना प्रभारी
कालूराम पहुंचे मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम का इंतजार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से
बारिश हो रही है। इससे तीन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
पार्वती, अंधेरी परवन, सुखार, भूपसी समेत सभी नदिया व नाले उफान पर है। अटरु
से किशनगंज के डेढ़ दर्जन गाँवो का सम्पर्क कटा गया है। इस बीच नदी के बीच
टापू पर फंसने पर एक महिला को रेस्क्यू टीम ने बचा कर बाहर निकाल। इलाके
में गांव टापू बन गए हैं। उम्मेदगंज गाँव में पक्के मकान की आरसीसी छत गिर
गई है। इससे एक महिला व दो बच्चे समेत तीन घायल हो गए हैं। घायलों को बाराँ
रेफर किया गया है। मोठपुर थानाधिकारी दलपत सिंह पहुँचे मोके पर पहुंच गए
है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope