बारां। मुख्य संगठक जिला कांग्रेस सेवादल अशरफ देशवाली द्वारा ब्लाॅक संगठक मांगरोल तथा नगर मुख्य संगठक बोहत पद पर नियुक्तियां प्रदान की गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य संगठक जिला कांग्रेस सेवादल अशरफ देशवाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस कमेटी बारां अध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के निर्देशानुसार ब्लाॅक संगठक मांगरोल के पद पर धनराज मीणा तथा नगर मुख्य संगठक बोहत के पद पर विक्रम सिंह चौधरी को नियुक्त किया गया है।
ब्लाॅक संगठक मांगरोल एवं नगर मुख्य संगठक बोहत को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया द्वारा माल्यार्पण करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा उन्हें कांगे्रस पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही।
कांग्रेस सेवादल द्वारा धनराज मीणा को ब्लाॅक संगठक मांगरोल तथा विक्रमसिंह चाैधरी को नगर मुख्य संगठक बोहत बनाए जाने पर अतिरिक्त जिला मुख्य संगठक नासिर मिर्जा, ब्लाॅक मुख्य संगठक फकरूद्वीन पठान, पार्षद शिवशंकर यादव, कौशल चौधरी, नियाज मोहम्मद, रोहित गुर्जर, हेमराज बैरवा, विजय यादव, जगदीश पांचाल, पार्षद अंता देवेन्द्र वैष्णव आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया।
केजरीवाल के जेल में मीठा खाने पर मनोज तिवारी का तंज, तिहाड़ से डासना जेल शिफ्ट करने की मांग
दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला : पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए अमानतुल्ला खान
रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुई झड़प के लिए ममता ने चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार
Daily Horoscope