• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अन्ता पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया धाकड़खेड़ी हत्याकांड : मामूली कहासुनी में कलयुगी नाबालिग बेटे ने की खूनी वारदात

Anta Police Solves Dhakadkhedi Murder Case Within 24 Hours: A Minor Argument Turned Bloody - Baran News in Hindi

बारां। बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र के ग्राम धाकड़खेड़ी में शुक्रवार को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि माताजी की पुलिया के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर थाना अन्ता पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसपी अंदासु ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व वृताधिकारी सोजी लाल मीणा के निर्देशन और थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि हत्या की इस जघन्य वारदात को मृतक के नाबालिग बेटे ने ही अंजाम दिया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी होने पर नाबालिग ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गठित विशेष टीम ने अथक प्रयास करते हुए शनिवार 15 नवम्बर को हत्या के बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया है। निरुद्ध किए गए बालक को अब किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी भूपेश शर्मा के साथ एएसआई रामावतार, कांस्टेबल हरवीर और विशेष भूमिका निभाने वाले थाना अन्ता के कांस्टेबल वीरेन्द्र तथा थाना सांगोद के कांस्टेबल सोनू शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anta Police Solves Dhakadkhedi Murder Case Within 24 Hours: A Minor Argument Turned Bloody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anta police, solves, dhakadkhedi, murder case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved