• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बड़े हुए मानदेय के एरियर भुगतान की मांग, ज्ञापन सौँपा

Akhil Rajasthan State Employees United Federation Integrated demand for the payment of arrears - Baran News in Hindi

बारां। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की जिला बैठक जिला महामंत्री मोहम्मद सादिक की अध्यक्षता में अटरू रोड पम्प हाउस बारां में सम्पन्न हुई। संघ के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक के बाद जनता जल योजना में कार्यरत पम्प चालकों के बड़े मानदेय के एरियर भुगतान को लेकर जिला कलेक्टर के नाम मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् बारां को ज्ञापन प्रस्तुत किया। शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लाॅकों के अधीन शिक्षक एवं प्रबोधकों को पिछले 4 माह से भुगतान नहीं होने को लेकर एवं विद्यालय मर्ज होने से अधिशेष कार्मिकों एवं स्टाफिंग पैटर्न-2016 की काउंसलिंग में प्रबोधकों एवं शिक्षाकर्मियों को नियम विरूद्ध गृह ग्राम पंचायत से दूर अन्य ग्राम पंचायत एवं ब्लाॅकों में लगा दिया गया था। इस संबंध में ऐसे कार्मिकों को उनकी गृह ग्राम पंचायत एवं गृह ब्लाॅक में लगाये जाने हेतु शिक्षा निदेशक महोदय (शाला दर्पण) बीकानेर को प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को ज्ञापन दिया गया। बैठक में समस्त ब्लाॅकों से प्रकाश मेहता, भीम सेन, परमानन्द, राजेश विश्वास, राजेन्द्र कुमार, विक्रम, प्रेमचन्द आदि दर्जनों कार्मिकों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhil Rajasthan State Employees United Federation Integrated demand for the payment of arrears
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand for the payment of arrears, chief executive officer, district council bar, baran collector, akhil rajasthan state employees united federation integrated, district general secretary mohammad sadiq, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved