बारां। शहर के सर्राफा बाजार क्षेत्र में समर्पण सेवा संस्थान के बैनर तले दर्जनों युवक इन दिनों डोल मेला शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। बाजार में होर्डिंग्स, बैनरों के साथ आकर्षक सजावट कर शोभायात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ग्यारस पर्व का व्रत होने से 15 हजार फलाहारी पैकेटों का वितरण किया जाएगा। पैकेटों के पैक होने का कार्य गुरुवार सुबह से ही एक दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जो शुक्रवार शाम तक जारी रहेगा। गत वर्ष भी समर्पण सेवा संस्थान द्वारा शोभायात्रा में शामिल प्रत्येक श्रद्धालु को फलाहारी पैकेटों का वितरण किया गया था। संस्थान के अध्यक्ष विकास कसेरा और उनकी पूरी टीम सुबह से ही पैकेट बनाने में जुटी हुई है। संस्थान के सभी सदस्य गिरिश मूंदडा, कपिल सोनी, कपिल पोरवाल, नवीन गर्ग, संदीप पोटर, टोनू मूंदड़ा, मनु मित्तल, प्रकाश मराठा, नरेश मंगल, मनीष नामदेव, अखिलेश बंसल, श्याम मेहता, प्रिंस सिंघल, पप्पू सोनी, गणेश मराठा, सुरेश सुमन, रिंकू प्रजापति, पुरुषोत्तम आदि इस कार्य में जुटे हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधन
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में वांछित मुठभेड़ में ढेर
Daily Horoscope