|
बारां। बारां जिले के सदर थाना पुलिस ने 10,000/- रुपए के इनामी अपराधी पप्पू मोग्या पुत्र कजोड (32), निवासी रारौती थाना सदर बारां को गिरफ्तार किया है, जो 01 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पॉक्सो कोर्ट से स्थायी वारंट जारी हुआ था।
पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी पप्पू मोग्या के खिलाफ थाना सदर में मामला संख्या 129/2024 धारा 457, 380, 354, 376(3) भादंसं व 3/4, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। वह काफी चालाक प्रवृत्ति का है और पुलिस से बचने के लिए चेन्नई, केरल, पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में छिपता रहा था।
एसपी चौधरी ने बताया कि सूचना संकलन, तकनीकी और मुखबिर की मदद से आरोपी पप्पू मोग्या के गांव में आने की सूचना मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृत्ताधिकारी वृत्त बारां ओमेंद्र सिंह शेखावत के पर्यवेक्षण और थानाधिकारी सदर हीरालाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से मामले में अनुसंधान जारी है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल अर्जुनराम और रिकेंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रॉयल्टी नाका कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाला 10,000 का इनामी गोगा गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर ठगी : दो मामलों में एफआईआर दर्ज, लाखों की चपत
पुलिस का खुलासा: ₹25,000 का इनामी नासिर मेव गिरफ्तार, इंटरस्टेट ठगी गिरोह का भंडाफोड़
Daily Horoscope