• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारां पुलिस का बड़ा खुलासा: बिना कॉल और ओटीपी के तोड़ी बैंक एफडी, 18.93 लाख की साइबर ठगी, मैकेनिकल इंजीनियर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Major Breakthrough by Baran Police: Bank FDs Liquidated Without Calls or OTPs; ₹18.93 Lakh Cyber ​​Fraud; Two Accused, Including a Mechanical Engineer, Arrested - Baran News in Hindi

बारां। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में बारां साइबर क्राइम पुलिस ने बिना किसी फोन कॉल या ओटीपी के ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर लाखों रुपये उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मास्टरमाइंड मैकेनिकल इंजीनियर और एक बैंक खाताधारक को मध्य प्रदेश के मैहर से गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार की खून-पसीने की कमाई को वापस दिलाने के लिए साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के संदिग्ध खातों में जमा 4,58,000 रुपये की राशि को भी तत्काल होल्ड करवा दिया है।
बांध मुआवजे की राशि से कराई थी एफडी, बैंक पहुंचने पर उड़े होश

साइबर क्राइम थाना बारां में इस ठगी की रिपोर्ट 1 जुलाई 2025 को कवाई निवासी फरियादिया द्रोपती बाई पत्नी रमेशचंद धाकड़ ने अपने पति के साथ उपस्थित होकर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि ग्राम बड़ाई में स्थित उनकी 6 बीघा जमीन करीब 7-8 साल पहले अकावद बांध के डूब क्षेत्र में आ गई थी, जिसके एवज में सरकार से 32 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इस राशि में से कुछ हिस्सा मकान बनाने में खर्च करने के बाद, उन्होंने बाकी बची राशि में से 10 लाख रुपये और 8 लाख रुपये की दो एफडी अगस्त 2024 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा बारां में द्रोपती बाई के नाम से करवाई थी।
बीते 19 जून 2025 को जब दंपत्ति बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके खाते में एफडी के पैसे ही नहीं हैं। किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते का ऑनलाइन एक्सेस लेकर चुपके से एफडी तोड़ दी और कुल 18,93,000 रुपये पार कर दिए। आश्चर्य की बात यह थी कि पीड़ितों के पास न तो कोई फर्जी कॉल आया था और न ही किसी ने उनसे ओटीपी मांगा था।
ई-मित्र की आड़ में चल रहा था बैंक खाते और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त का धंधा
बारां साइबर क्राइम थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जब फरियादी और संदिग्ध खातों के लेन-देन का बारीकी से तकनीकी विश्लेषण किया, तो ठगी की रकम मध्य प्रदेश के मैहर जिला अंतर्गत डेल्हा निवासी राजन साकेत के खाते में ट्रांसफर होना पाई गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर सबसे पहले राजन साकेत को हिरासत में लिया।
पूछताछ में राजन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। उसके गांव में ही ई-मित्र की दुकान चलाने वाले मैकेनिकल इंजीनियर श्रीकांत लखेर ने उसे पैसों का लालच देकर बैंक खाता खुलवाने और मोबाइल सिम कार्ड देने को कहा था। लालच में आकर राजन ने इंडियन बैंक और यूनियन बैंक में खाते खुलवाए और दो सिम कार्ड, एटीएम कार्ड व पासबुक श्रीकांत को बेच दिए। मैकेनिकल इंजीनियर श्रीकांत ने इन खातों और सिम कार्ड्स को आगे साइबर अपराधियों के गिरोह को बेच दिया, जिन्होंने द्रोपती बाई के खाते का ऑनलाइन एक्सेस लेकर 18.93 लाख रुपये की ठगी की और राजन के खाते में 12.13 लाख रुपये प्राप्त कर एटीएम के जरिए निकाल लिए।
गिरफ्तार किए गए शातिर आरोपियों की पहचान राजन साकेत (26) पुत्र हीरालाल और श्रीकांत लखेर (32) पुत्र प्यारेलाल लखेर निवासी निवासी डेल्हा थाना मैहर जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में की गई। आरोपी मैकेनिकल इंजीनियर श्रीकांत ई-मित्र की आड़ में सिम और खाते खरीदकर साइबर अपराधियों को सप्लाई करता था।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुकेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, मोहन लाल एवं कांस्टेबल लक्ष्मण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Breakthrough by Baran Police: Bank FDs Liquidated Without Calls or OTPs; ₹18.93 Lakh Cyber ​​Fraud; Two Accused, Including a Mechanical Engineer, Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran cyber crime, rajasthan cyber police, cyber fraud, fixed deposit fraud, online fd scam, banking fraud, otp fraud, au small finance bank, mechanical engineer arrested, e-mitra fraud, bank account selling, sim card scam, cyber criminal network, baran police, rajasthan news, financial fraud, cyber crime investigation, madhya pradesh arrest, digital banking fraud, india cyber crime, crime news in hindi, crime news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved