बारां। बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने एक आरोपी और 2 मकान मालिकों को गिरफ्तार किया है। थाना छबड़ा के थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि जेवीवीएनएल छबड़ा के सहायक अभियंता श्रीलाल जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि श्रीरामनगर कोलोनी निवासी पवन प्रजापति के मकान पर दो व्यक्ति निगम के मीटर से छेड़छाड़ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूचना पर वे कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण छबडा रणवीर कुमार रवि, जेईएन हरिओम शर्मा, तकनीकी सहायक अशोक वर्मा, तकनीकी सहायक बबलू नागर एवं अल्ताफ अहमद, राकेश भाटी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां हेमराज वर्मा निवासी तालाबगांव छबड़ा मीटर में डिजीटल रिमोर्ट कन्ट्रोल स्विच लगाता मिला। आरोपी ने मीटर के पीछे के हिस्से को काटकर उसमें बिजली चोरी की डिवाइस व रिमोर्ट लगा रखा था। उसे जब्त कर लिया। इसके अलावा औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पवन प्रजापति निवासी श्रीरामनगर छबड़ा, सुरेश कुमार अदलक्खा निवासी गायत्री मंदिर के सामने छबड़ा, ओमप्रकाश निवासी टीचर कॉलोनी छबड़ा के मीटरों से छेड़छाड़ की है। इस पर पुलिस ने हेमराज वर्मा, पवन प्रजापति, सुरेश कुमार अदलक्खा, ओमप्रकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और आरोपी हेमराज वर्मा, मकान मालिक पवन प्रजापति व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
सिलीगुड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, तीन गिरफ्तार
यूपी के बिजनौर में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope