• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शादी के 24 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड, मानसिक तनाव में होने की आशंका

Young man takes his own life 24 days after marriage, mental stress suspected - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के भुंगड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 24 दिन बाद एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने पीहर (मायके) गई हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला भुंगड़ा थाना क्षेत्र के चाचाकोटा गांव का है। हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि चाचाकोटा निवासी वीलचंद (22) पुत्र कालूराम चरपोटा का विवाह इसी वर्ष 18 मई को हुआ था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे युवक ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर सक्रिय हुआ। इसके बाद रात करीब 11 बजे परिजन शव को लेकर एमजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
नोट : मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति में मदद उपलब्ध है। भारत सरकार की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन किरण (Kiran) से 1800-599-0019 पर या टेली-मानस से 14416 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Young man takes his own life 24 days after marriage, mental stress suspected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young man, 24 days after marriage, mental stress, suspected, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved