• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांसवाड़ा में जंगल से युवक-युवती के सड़े-गले शव बरामद, पेड़ पर फंदे में फंसा मिला युवक का सिर, युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी

The decomposed bodies of a young man and woman were recovered from a forest in Banswara. - Banswara News in Hindi

सैयद हबीब, बांसवाड़ा।

राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित आनंदपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में बुधवार को युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सिर पेड़ पर फंदे में फंसा हुआ था जबकि उसका धड़ नीचे जमीन पर पड़ा था। वहीं, करीब तीस फीट की दूरी पर युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। दोनों शवों से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, वरेठ गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह लकड़ी काटने जंगल में गए थे। इस दौरान उन्हें एक पेड़ पर लटका शव दिखाई दिया और आसपास दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पास ही एक युवती की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना समाजसेवी दिनेश को दी गई, जिन्होंने तुरंत आनंदपुरी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थानाधिकारी कपिल पाटीदार, हेड कॉन्स्टेबल पुष्पराज सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, युवक के कपड़ों की तलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गुजरात के माहीसागर जिले के संतरामपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया निवासी धर्मेश (20) पुत्र मुकेश भाई के रूप में हुई। वहीं, युवती की पहचान गुजरात के दाहोद जिले के फतेहपुरा थाना क्षेत्र के गडरा गांव निवासी शीतल बेन (18) पुत्री लवजी भाई गरासिया के रूप में हुई।
घटनास्थल से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटवाए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शव कई दिन पुराने हैं। युवती का शव जमीन से चिपक गया था और दोनों शवों में सड़ांध फैल चुकी थी।
डीएसपी बागीदौरा संदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि युवक का सिर फंदे में फंसा हुआ मिला, जबकि शरीर नीचे गिरा हुआ था। इससे प्रतीत होता है कि फंदे पर लटकने के कई दिन बाद सिर धड़ से अलग हुआ होगा। युवती की लाश जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में मिली है। दोनों शवों के बीच लगभग तीस फीट की दूरी थी।
पुलिस अब मामले की जांच आत्महत्या, हत्या या अन्य किसी संदेहास्पद परिस्थिति के आधार पर कर रही है। लड़की के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं। युवक और युवती के गांव आपस में करीब दस किलोमीटर की दूरी पर हैं।
दोनों शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The decomposed bodies of a young man and woman were recovered from a forest in Banswara.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: decomposed, bodies, young man, woman, forest, banswara, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved