• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशुपालन विभाग हुआ सख्त, काम में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, विभाग ने बांसवाड़ा में पशुधन निरीक्षक को किया निलंबित

The Animal Husbandry Department has become stricter, action will be taken against those found negligent in their work. - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। पशुपालन विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेंद्र में कार्यरत पशुधन निरीक्षक श्री खातुराम पारगी के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के निदेशक डाॅ. सुरेश चंद मीना के हस्ताक्षर से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान श्री पारगी का मुख्यालय अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग, जयपुर के कार्यालय में रहेगा। विभाग के निदेशक डाॅ सुरेश मीना ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग में कामचोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों के उल्लंघन अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला नोडल अधिकारी डाॅ टीकमचंद आनंद द्वारा बार—बार फोन किए जाने के बाद भी जब पशुधन निरीक्षक से संपर्क नहीं हो सका, तब संयुक्त निदेशक बांसवाड़ा को केंद्र के निरीक्षण के निर्देश दिए गए परंतु केंद्र बंद पाया गया। तब केंद्र के निरीक्षण के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया। दल द्वारा निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं,जिनका कोई स्पष्ट कारण नहीं पाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Animal Husbandry Department has become stricter, action will be taken against those found negligent in their work.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: animal husbandry, department, become stricter, action, against, found negligent, work, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved