• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पंचायतीराज राज्यमंत्री रावत ने की मुख्यमंत्री की यात्रा तैयारियों की समीक्षा

बांसवाड़ा/जयपुर। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, संसदीय मामलात एवं निर्वाचन विभाग राज्यमंत्री धनसिंह रावत शनिवार को बांसवाड़ा जिले के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और ‘आपका जिला, आपकी सरकार’ कार्यक्रम के तहत आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। आज कलेक्ट्रेट में संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर व जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद की मौजूदगी में ली गई इस बैठक में राज्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विभागवार की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को विभागीय सूचनाओं को अप-टू-डेट तैयार करने व पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों और विभागीय उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर तक समस्त विभागीय कार्मिक विभागीय गतिविधियों के संबंध में जानकारियों को अपडेट कर तैयार रहें। उन्होंने विभागीय भवनों, सरकारी कार्यालयों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही जिले की समस्त सड़कों के दुरस्तीकरण के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan PanchayatiRaj Minister Dhan Singh Rawat reviewed the travel preparations of Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan panchayatiraj minister, dhan singh rawat, reviewed the travel preparations of chief minister, meeting of administrative and departmental officers of banswara, rajasthan, your district, your government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved