• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : भाजपा छोड़ते ही पूर्व मंत्री मालवीया पर ACB की रेड, दो पेट्रोल पंप और बेटे के क्रशर प्लांट की जांच, बोले– दबाव बनाने की कार्रवाई

Former Minister Malviya raided by ACB after leaving BJP : Two petrol pumps and son crusher plant investigated; he calls it an act of pressure - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। भाजपा से इस्तीफा देने के महज 48 घंटे बाद पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की। मंगलवार सुबह जयपुर से आई एसीबी की टीम ने बांसवाड़ा जिले में उनके तीन ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की। एसीबी टीम ने कलिंजरा क्षेत्र के भैरवजी कृपा फिलिंग स्टेशन, बागीदौरा स्थित भैरवजी फिलिंग स्टेशन और मोटी टिम्बी में स्थित क्रशर प्लांट पर कार्रवाई की। दोनों पेट्रोल पंप मालवीया के नाम हैं, जबकि क्रशर प्लांट उनके बेटे प्रेम प्रताप सिंह के नाम पर दर्ज है। पेट्रोल पंप मैनेजर का एक घंटे तक इंतजार
एसीबी की टीम सुबह करीब 9 बजे बागीदौरा पेट्रोल पंप पहुंची, लेकिन उस समय मैनेजर रामगोविंद मौके पर मौजूद नहीं थे। टीम ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया। बाद में जमीन से जुड़े कागजात, लेन-देन और संचालन से संबंधित दस्तावेज जुटाए गए। इसके बाद टीम क्रशर प्लांट पहुंची, जहां रिकॉर्ड की जांच की गई।
दोपहर करीब 1 बजे टीम दोबारा बागीदौरा पेट्रोल पंप लौटी और मैनेजर से विस्तार से पूछताछ की। उनसे जमीन के स्वामित्व, पंप के ठेके या किराए, स्टाफ और वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल किए गए। इसके बाद टीम मैनेजर को साथ लेकर कलिंजरा स्थित दूसरे पेट्रोल पंप पहुंची, जहां भी इसी तरह की जांच हुई।
सूचना मिलते ही जयपुर से लौटे मालवीया
उधर, महेंद्रजीत सिंह मालवीया जयपुर जाने के लिए रवाना हो चुके थे, लेकिन एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिलने पर वे पालोदा से ही वापस अपने आवास लौट आए। इस पर उन्होंने कहा,“अगर मैं वापस नहीं आता तो लोग कहते कि मैं भाग गया। एसीबी ने मुझसे कोई पूछताछ नहीं की। यह पूरी कार्रवाई दबाव बनाने के लिए की गई है, ऐसा नहीं होना चाहिए।”
कार्रवाई की टाइमिंग पर सियासी सवाल
एसीबी की रेड की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई मालवीया के भाजपा छोड़ने के फैसले के बाद राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है। चर्चा है कि एसीबी की टीम सोमवार आधी रात को ही बांसवाड़ा पहुंच गई थी और उनके आवास के आसपास रुकी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पाला बदलने से बढ़ी राजनीतिक हलचल
महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने करीब 23 महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी, लेकिन हाल ही में जयपुर में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी का ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र सौंपकर दोबारा पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा में उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी नहीं मिली थी। ऐसे में पंचायत राज चुनावों के जरिए वागड़ क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए वे कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे थे।
पहले भी लग चुके हैं दबाव में पार्टी बदलने के आरोप
गौरतलब है कि 19 फरवरी 2024 को भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई हुई थी। उस समय मालवीया पर भी जांच की अटकलें थीं। माना गया था कि संभावित कार्रवाई से बचने के लिए ही उन्होंने भाजपा जॉइन की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Minister Malviya raided by ACB after leaving BJP : Two petrol pumps and son crusher plant investigated; he calls it an act of pressure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former minister malviya raided by acb after leaving bjp two petrol pumps and son crusher plant investigated he calls it an act of pressure\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved