• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसआईआर के तहत घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया घाटोल विधानसभा में औचक निरीक्षण

Door-to-door survey work begins under SIR, District Election Officer conducts surprise inspection in Ghatol Assembly constituency - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र घाटोल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर घर सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलक्टर ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से गणना प्रपत्र वितरण, प्रपत्र भरने व पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं को अभियान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता गतिविधियां करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी घाटोल सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Door-to-door survey work begins under SIR, District Election Officer conducts surprise inspection in Ghatol Assembly constituency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banswara, district election officer, dr indrajit yadav, special intensive revision program, surprise inspection\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved