बांसवाडा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने दाे करोड़ लोगों को
रोजगार देने का वादा किया था। पूरा तो नहीं किया लेकिन लाखों लोगों काे बेरोजगार कर दिया। अब
जो सरकार बनेगी वो आपकी ही बनेगी। मोदी सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय किया
है। अब कांग्रेस सरकार आपके साथ न्याय करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि किसान जो अपना कर्ज नहीं चुका पाएगा उसको हम जेल नहीं भेजेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर चौकीदार चाेर के नारे लगवाए। राहुल गांधी ने भाजपा
पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार पन्द्रह -बीस लोग चला रहे हैं।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम पर पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को चुनाव में ही राममंदिर याद आ जाता है। सबसे बेकार मोदी सरकार रही है।
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार हारेंगे। जनता कांग्रेस के साथ हैं। राज्य सरकार ने तीन माह में बहुत बड़ी योजनाएं चलाई हैं।
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम, देखें तस्वीरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने खेला बड़ा दांव, बढ़ गई उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, जानिए कैसे ?
3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर, इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं प्रधानमंत्री जी? : राहुल गांधी
Daily Horoscope