• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण ही प्राथमिकता - सीएम भजनलाल शर्मा

Agriculture and farmer welfare are the priorities for Prime Minister Narendra Modi - CM Bhajan Lal Sharma - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने किसान भाइयों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की सौगात दी है। इसी कड़ी में राजस्थान के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।

10 हजार से अधिक नए एफपीओ बनाए गए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर लघु एवं सीमांत किसानों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने लाखों करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी देकर किसानों को राहत दी है। 10 हजार से अधिक नए एफपीओ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानो के लिए ऑनलाइन व्यापार की व्यवस्था ई-नाम शुरू की है। लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल बनाकर इसका विस्तार किया गया है।
राज्य सरकार ने किए किसान कल्याण के लिए विभिन्न कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया है और इसे 12 हजार रुपये तक बढ़ाने का संकल्प है। राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों को अब तक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार 800 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वर्ष 2025-26 में 35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण एवं भूमि विकास और सहकारी बैंकों के माध्यम से इस वर्ष 400 करोड़ रुपये का दीर्घकालीन ऋण 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने करीब 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की है। इसी क्रम में पिछले वर्ष 125 रुपये और इस वर्ष 150 रुपये बोनस देकर गेहूं की खरीद पर करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की बोनस राशि का भुगतान किया है।


22 जिलों में किसानों को दिन में मिल रही बिजली
शर्मा ने कहा कि पीएम कुसुम योजना में 1500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन से किसानों को संबल मिला है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। इसके फलस्वरूप 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत 12 हजार करोड़ के कार्यादेश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान ने हरियाणा के साथ यमुना जल समझौता कर बरसों के इंतजार को खत्म किया है।
प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान का बीड़ा उठाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास को सर्वांगीण, सर्वव्यापी और सर्व-समावेशी बनाते हुए जनजातीय समाज के उत्थान का बीड़ा उठाया है। इस समुदाय के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। जिससे देश की पांच करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मदिवस ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास हेतु प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की शुरुआत की। जिसमें प्रदेश के जनजाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।

टीएसपी फंड को बढ़ाकर किया गया 1 हजार 500 करोड़ रुपये

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में 7 नए आश्रम छात्रावास, 3 नए आवासीय विद्यालय और 250 नए मां-बाड़ी केंद्र स्वीकृत किए हैं। मां-बाड़ी केंद्रों में कार्यरत रसोइयों और शिक्षकों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। 530 वनधन केंद्रों के जरिए जनजातीय परिवारों की वन उपजों को बाजार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। टीएसपी फंड को 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 हजार 500 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं डूंगरपुर में डूंगर बरंडा, बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा और उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय जैसे स्मारक हमारे गौरवशाली इतिहास को जीवंत करेंगे।
पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 17 लाख से अधिक पक्के घर बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का जनजातीय समाज को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजस्थान में अब तक 17 लाख 37 हजार पक्के घर बन चुके हैं। साथ ही, 7 लाख 12 हजार नए आवासों के लिए 8 हजार 544 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि किसान और आदिवासी हमारे समाज के मजबूत स्तंभ हैं। वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान का जो संकल्प लिया है, वह संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव समृद्ध होंगे, किसान खुशहाल होगा और हर जनजातीय परिवार को सम्मान, सुविधा और अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए भी राज्य सरकार ने विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर जरूरतमंदों को योजनाओं का पूरा लाभ उनके खातों में सीधा हस्तांतरित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वित्तीय वर्ष के बजट में आदिवासी अंचल के लिए मक्का प्रोसेसिंग यूनिट की सौगात दी है। वहीं, उदयपुर को वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय की सौगात भी मिल चुकी है।
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के पशुपालकों का उत्थान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुधन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के 76 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के साथ ही तीन हजार रुपये की अतिरिक्त किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के चेक सौंपे विकास कार्यों का किया शिलायान्स एवं लोकार्पण
शर्मा ने राज्य स्तरीय समारोह में कृषि विभाग की पॉलीहाउस, सौर ऊर्जा पंप संयंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 28 हजार से अधिक लाभान्वितों को 137 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही, उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को घर की प्रतीकात्मक चाबी भी सौंपी। उन्होंने दो लाभार्थियों को सरस बूथ आवंटन एवं सरस मिनी मार्ट आवंटन पत्र सौंपे। समारोह में सिकराय दौसा में पपीता उत्कृष्टता केंद्र एवं देवड़ावास टोंक में मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र के शिलान्यास और खेमरी धौलपुर में उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केंद्र के भवन के लोकार्पण की सौगात दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agriculture and farmer welfare are the priorities for Prime Minister Narendra Modi - CM Bhajan Lal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, cm bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved