• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालोतरा में वकीलों का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से, 4000 से अधिक अधिवक्ता होंगे शामिल

National Convention of Lawyers in Balotra from December 26th, Over 4000 Advocates to Participate - Balotra News in Hindi

बालोतरा। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् का 17वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 28 दिसंबर तक बालोतरा-नाकोड़ा में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में देशभर से 4000 से अधिक अधिवक्ता भाग लेंगे, वहीं सुप्रीम कोर्ट एवं विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। अधिवक्ता परिषद् के प्रांत अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन समारोह 26 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे आयोजित होगा, जिसमें विधि जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। अधिवेशन के दौरान समसामयिक एवं महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा तथा परिषद् की आगामी वर्षों की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना पर निर्णय लिया जाएगा। समापन समारोह 28 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगा। प्रांत महामंत्री श्याम पालीवाल ने बताया कि यह अधिवेशन राजस्थान में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी जोधपुर प्रांत कर रहा है। अधिवेशन की मुख्य थीम ‘भारतीय संविधान के 75 वर्ष : सामाजिक समरसता’ रखी गई है। सभी सत्रों में संविधान, सामाजिक समरसता एवं उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय अधिवेशन को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से इसे पूरी तरह प्रदूषण मुक्त रखने का लक्ष्य तय किया गया है। अधिवेशन स्थल पर आवागमन के लिए 25 ई-रिक्शा लगाए गए हैं तथा पॉलीथिन एवं अन्य प्रदूषणकारी सामग्री के उपयोग को न्यूनतम रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Convention of Lawyers in Balotra from December 26th, Over 4000 Advocates to Participate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national convention, lawyers, balotra, advocates, participate, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, balotra news, balotra news in hindi, real time balotra city news, real time news, balotra news khas khabar, balotra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved