• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत, 3 घायल

A Scorpio carrying devotees returning from Bhomiyaji pilgrimage collided with a dumper, killing five youths and injuring three others. - Balotra News in Hindi

बालोतरा। बालोतरा जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग अंदर ही फंस गए और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट और भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन (27) पुत्र शेराराम जाट, भावेश पुत्र कलाराम जाट, बाबू, मुकेश और हेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान किशन और भावेश ने भी दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान बालोतरा जिले के कानोड गांव निवासी रेवांताराम, स्वरूपाराम, भरत, किशन और भावेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो के आगे चल रहे डंपर से टकराने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, जबकि गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Scorpio carrying devotees returning from Bhomiyaji pilgrimage collided with a dumper, killing five youths and injuring three others.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scorpio, carrying, devotees, returning, bhomiyaji, pilgrimage, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, balotra news, balotra news in hindi, real time balotra city news, real time news, balotra news khas khabar, balotra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved