• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इसलिए रोचक है अलवर उपचुनाव: कुछ यूं रहे हैं राजनीतिक समीकरण

अलवर। यादव बहुल अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक बार फिर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां दोनों प्रमुख दलों के यादव प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने डॉ. जसवंत यादव और कांग्रेस से डॉ. करण सिंह यादव को मैदान में उतरा है। भाजपा के जसवंत यादव वर्तमान में कैबिनेट मंत्री और बहरोड से विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के कर्णसिंह यादव अलवर से पूर्व सांसद और 2003 में बहरोड से विधायक भी रह चुके हैं।

भाजपा से डॉ. जसवंत यादव और कांग्रेस से डॉ.करण सिंह यादव के बीच वर्ष 2008 में बहरोड़ विधानसभा चुनाव में मुकाबला हो चुका है। इसमें जसवंत ने करण यादव को करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। पिछले 40 सालों में इस सीट पर 11 चुनाव हुए हैं। इसमें 8 बार यादव प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भी छह चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों ने यादव प्रत्याशियों को ही टिकट दिया।

भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव पहले भी अलवर सीट से तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें दो बार हारे और एक बार जीते।

आगे पढ़ें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Very interesting Alwar by-election, There are some political equations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar by-election, very interesting alwar by-election, political equations alwar by-election, alwar lok sabha seat, भाजपा उम्मीदवार डॉ जसवंत यादव, कांग्रेस उम्मीदवार डॉ करण सिंह यादव, bjp candidate dr jaswant yadav, congress candidate dr karan singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved