• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरिस्का-भर्तृहरि बाबा रोड के हालात पर टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, तीन साल में पहला शिलान्यास, उसकी भी NOC तक नहीं आई

Tikaram Jully slams government over Sariska-Bhartrihari Baba road conditions - Alwar News in Hindi

अलवर/जयपुर। नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने सरिस्का-भर्तृहरि बाबा रोड पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में अब जाकर इस सड़क के विकास का शिलान्यास किया जा रहा है, लेकिन जिस सड़क का शिलान्यास किया जा रहा है, उसकी NOC तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सड़क का पहले से बना करीब 30 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है। ऐसे में सवाल यह है कि सड़क निर्माण के काम की गुणवत्ता और उसकी निगरानी किस तरह की गई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय की गई। श्री जूली ने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क की बात नहीं है, पूरे प्रदेश में सड़कों की कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। सरकार विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर तस्वीर कुछ और दिखाई दे रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री के अनेक स्थानों पर हुए रोड शो के दौरान भी कई जगह बदहाल सड़कों की तस्वीरें और खबरें सामने आईं। जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का रोड शो को गुजरना था उन सड़कों की हालत को लेकर सवाल उठे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मुख्यमंत्री के रोड शो वाले रास्तों की स्थिति ऐसी है तो प्रदेश की बाकी सड़कों की क्या हालत होगी। उन्होंने कहा कि अलवर में दो-दो मंत्रियों के होने के बावजूद सड़क और विकास के दूसरे कामों की स्थिति बेहतर होने के बजाय लगातार खराब होती जा रही है। सरकार को सिर्फ शिलान्यास करने और उसका प्रचार करने से आगे बढ़कर यह बताना चाहिए कि काम कब पूरा होगा, उसकी गुणवत्ता की निगरानी कौन करेगा और पहले से बनी सड़क का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा इतनी जल्दी खराब कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि जिस सड़क की NOC तक नहीं आई, उसके शिलान्यास की जल्दबाजी भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि कहीं अनियमितता हुई है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
श्री जूली ने कहा कि एलिवेटेड रोड हो या ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा, जनता की मूल समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। चुनाव नजदीक आते ही शिलान्यास और घोषणाओं की राजनीति तेज हो जाती है, लेकिन आम लोगों को स्थायी समाधान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भगवान इनको सद्बुद्धि दे कि वे प्रचार और दिखावे से आगे बढ़कर प्रदेश की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सुधारने पर ध्यान दें। जनता को शिलान्यास नहीं, अच्छी सड़क और उसका समय पर पूरा हुआ काम चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tikaram Jully slams government over Sariska-Bhartrihari Baba road conditions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, sariska-bhartrihari baba, road conditions, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved