• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजयवर्गीय समाज का प्रथम रक्तदान औऱ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज

The first blood donation and free health check-up camp of the Vijaywargiya community was held today - Alwar News in Hindi

अलवर। श्री रामचरण जयंती महोत्सव 2026 के अवसर पर विजयवर्गीय वैश्य मंडल, अलवर की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 25 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक विशाल विजयवर्गीय ने बताया कि यह रक्तदान शिविर विजयवर्गीय विद्या मंदिर, स्कीम नंबर 10, अलवर में लगाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही शिविर में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर का सहयोग रहेगा, जहां एकत्रित रक्त को सुरक्षित रूप से संग्रहित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की है। इस शिविर के आयोजन में गोपाल विजयवर्गीय (अध्यक्ष), के. जी. विजयवर्गीय (महामंत्री), बृजेश विजयवर्गीय (कोषाध्यक्ष) और विशाल विजयवर्गीय (कार्यक्रम संयोजक) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The first blood donation and free health check-up camp of the Vijaywargiya community was held today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, shri ramcharan jayanti, vijayvargiya vaishya mandal, blood donation camp, free health check-up, community service, social welfare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved