• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रक्षा बंधन- एक नन्हीं मुस्कान कार्यक्रम का समापन, बेटियों के चरण धोकर उन्हें दिए उपहार और शिक्षण सामग्री

Raksha Bandhan- Ek Nanhi Muskaan program concluded, gifts and educational material were given to daughters after washing their feet - Alwar News in Hindi

अलवर। अलवर ने कमाई फाउंडेशन और डॉ. गोपाल राय चौधरी ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रहे कार्यक्रम रक्षा बंधन- एक नन्ही मुस्कान के तहत गोविंद नगर में बेटियों को उपहार वितरित किए गए कार्यक्रम के मुखय अतिथि पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के जिलाध्यक्ष प्रेम गांधी थे जबकि अध्यक्षता संरक्षक और समाज सेवी दौलत राम हजरती ने की। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति और समाजसेवी अशोक शर्मा थे। कार्यक्रम में संतोष अदलकखा, ज्योति, सुरेन्द्र और रेनू, सीए सुशील बंसल, प्रवीन बत्रा, सोनिका अरोड़ा, सौरभ कालरा भी उपस्थित थे। मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि सात दिन तक चले इस अभियान में कई स्थानों पर जरूरतमंद बेटियों को उपहार वितरित किए गए। कई जगह कपड़े व जरूरत का सामान सहित शिक्षण सामग्री भी वितरित हुई। इस अभियान में बेटियां को रक्षा का वचन उन्हें राखी बांधने के साथ दिया गया। संरक्षक दौलतराम हजरती ने बताया कि नेक कमाई की ओर से शहर में कई जगह महिला सशकितकरण के लिए स्वावलंबन केन्द्र संचालित होंगे जबकि दो केन्द्र पहले से ही चल रहे हैं। आगामी दिनों में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों पर जोर दिया जाएगा। मुखय अतिथि पुरुषार्थी समाज के प्रेम गांधी ने कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन का यह अनुकरणीय कार्य है । नवरात्रों के पद के साथ रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए ऐसे कार्यक्रम चलाना नारी सशकितकरण की दिशा में सार्थक प्रयास है। फाउंडेशन गरीब बेटियों के विवाह सहित बहुत से सेवा भावी कार्य कर रहा है। उद्योगपति अशोक शर्मा ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के संपन्न लोगों को यह कर्तव्य है कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें। नेक कमाई फाउंडेशन ने बीते तीन वर्षों में अलवर का नाम पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। फाउंडेशन की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने कहा कि नवंबर माह से जरूरतमंद बेटियों के विवाह का कार्यक्रम कन्यादान शुरू होगा जिसके लिए आवेदन आना शुरू हो गए हैं। नेक कमाई फांउडेशन अब तक 118 बेटियों का विवाह कर चुका है जो अपने आपमें अनुकरणीय है। संस्था इस वर्ष करीब 100 बेटियों की शादी करेगी जिसमें समाज को आगे आना चाहिए। अंत में कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raksha Bandhan- Ek Nanhi Muskaan program concluded, gifts and educational material were given to daughters after washing their feet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, under the program raksha bandhan- ek nanhi muskaan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved