• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : अलवर के लक्ष्मणगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; एक की मौत, तीन घायल

Rajasthan: Horrific road accident on Delhi-Mumbai Expressway near Laxmangarh, Alwar; one dead, three injured - Alwar News in Hindi

अलवर । राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के निकट दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सड़क हादसा चैनल नंबर 122 के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में दौड़ रही एक स्कॉर्पियो कार का बैलेंस बिगड़ने से वह 5 से 10 बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजगढ़ क्षेत्र के धमरेड निवासी कप्तान सिंह (उम्र अज्ञात) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (उम्र अज्ञात, वार्ड नंबर 6) की हाल ही में खरीदी गई नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से जुड़ा है। जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही यह लग्जरी एसयूवी खरीदी थी और उसे मॉडिफाई कराने के लिए दिल्ली ले गए थे। दिल्ली से राजगढ़ लौटते समय रात के सन्नाटे में स्कॉर्पियो चैनल नंबर 122 के पास पहुंची, तभी अचानक तेज धमाके के साथ कार का संतुलन बिगड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार हवा में उछलती हुई कई बार पलटी मारती चली गई और सड़क किनारे जाकर रुक गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अन्य सदस्यों में धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जाटा (26 वर्ष), राकेश पुत्र जगदीश (21 वर्ष) और डेनी पुत्र पप्पूराम (30 वर्ष), सभी राजगढ़ निवासी, शामिल थे। ये सभी युवक दिल्ली से लौट रहे थे और जितेंद्र ही कार चला रहा था।
शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे का कारण कार की अधिक रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने से बैलेंस बिगड़ना बताया है। इस मामले में फोरेंसिक जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: Horrific road accident on Delhi-Mumbai Expressway near Laxmangarh, Alwar; one dead, three injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laxmangarh, delhi-mumbai expressway, rajasthan, horrific road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved