• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर में पेयजल की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी - सुरेंद्र गोयल

No shortage of drinking water in Alwar - Surendra Goyal - Alwar News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली जनता जल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गोयल ने शून्यकाल में उठाए मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अलवर ग्रामीण के 194 ग्रामों मे से 136 ग्रामों जल सेवा स्तर 30 से 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन, 28 ग्रामों 20 से 30 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन तथा 30 ग्रामों मे 10 से 20 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन है तथा शहर देसूला मे जल सेवा स्तर 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 107 ग्राम हैण्डपम्प योजना, 60 ग्राम पम्प एवं टैंक योजना, 27 ग्राम पाइप्ड योजना से लाभान्वित है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वर्ष 2017-18 में 54 नवीन हैण्ड पम्पों की स्वीकृति जारी की गई जिनमे से 12 पूर्ण कर दिये शेष का कार्य प्रगति पर है। सोलर सिंगल फेज 10 जगह स्वीकृत है जिनमे 5 का कार्य पूर्ण कर दिया गया तथा 5 का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 4 स्थानों की हैण्डपम्प योजना से पम्प एण्ड टैंक जल योजना मे परिवर्तन की स्वीकृति सितम्बर माह मे जारी की गई, पलखडी, केसरपुर, जमालपुर मोडिया व सीरा बास की कार्यो की निविदा आमंत्रित कर 31 अक्टूबर 2017 को प्राप्त कर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गुणवत्ता प्रभावित 3 गांवों मे सोलर डीएफयू स्थापित किए गए तथा दो जगह आरओ प्लांट का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण मे दिसम्बर 2013 से अक्टूबर 2017 तक हैण्डपम्प के लिए 300.38 लाख सोलर सिंगल फेज के लिए 97.49 लाख, आरओ प्लांट के 47.10 लाख तथा विभिन्न योजनाओं के लिए सितम्बर 2017 तक 462.34 लाख तथा अक्टूबर 2017 मे 187.33 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए इस प्रकार कुल 1094.64 लाख रुपए की पेयजल के लिए स्वीकृत की गई तथा 653.26 लाख राशि रुपए की राशि व्यय की गई।
उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु एवं क्षेत्र में कम वर्षा होने से पेयजल स्त्रोतों के सुदृढ़ीकरण तथा नवीन नलकूपों की आवश्यकतानुसार तथा फिजिबिलिटी के आधार पर 8 ग्रामों की आवर्धन जल योजना ढढीकर, मालाखेडा, हलदीना, कलसाडा, खारेडा, जोडिया पटटी, मुडिया खेडा एवं सैथली माह अक्टूबर मे स्वीकृत की गई है। जिनकी निविदा प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने कहा कि जनता जल योजना को 6 हजार 523 ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया था। पंचायत ही इन्हें अपने स्तर पर संचालित और संधारित करेंगी। योजना के बिजली के बिलों का निस्तारण भी पंचायतें ही करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No shortage of drinking water in Alwar - Surendra Goyal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: phed minister surendra goel, rajasthan vidhansabha, jaipur hindi news, vidhansabha news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved