• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर के सिलीसेढ़ में बड़े स्तर पर कार्रवाई : ‘देशी ठाठ’ होटल सील, 16 में से 10 अतिक्रमण पर गिरी गाज

Major crackdown in Alwar Siliserh: Desi That hotel sealed, 10 out of 16 encroachments cracked down - Alwar News in Hindi

बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण, पार्कों में पशु बांधकर बचने की कोशिश भी नाकाम

अलवर। जिले की चर्चित सिलीसेढ़ झील के पास बने देशी ठाठ होटल को यूआईटी प्रशासन ने गुरुवार सुबह सील कर दिया। झील के पेटे और किनारे पर बने इस होटल को भू-रूपांतरण और निर्माण मंजूरी के अभाव में अवैध मानते हुए कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मेधावन, द जंगल लेप, नमन बाग और फतेहगढ़ फॉर्म सहित कुल 10 होटल–रिसॉर्ट्स को भी सील किया गया। सुबह-सुबह पुलिस और यूआईटी की संयुक्त टीम भारी जाब्ते और जेसीबी के साथ सिलीसेढ़ पहुंची। सबसे पहले बांध के पेटे पर बने देशी ठाठ होटल को सील किया गया। इसके बाद होटल के गेट के पास बने गार्ड रूम को तोड़ दिया गया। इसके बाद अन्य चिन्हित रिसॉर्ट्स पर कार्रवाई की गई।
अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर सीधी कार्रवाई
यूआईटी के अनुसार, यह होटल बिना अनुमति के बांध के पेटे में बनाया गया था, जो बहाव और भराव क्षेत्र में आता है। यह स्पष्ट अवैध निर्माण और अवैध व्यावसायिक गतिविधि की श्रेणी में है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि होटल संचालक सील तोड़कर फिर से संचालन शुरू करते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा।
कार्रवाई से बचने के प्रयास भी हुए बेअसर
सूत्रों के मुताबिक, कुछ होटल–रिसॉर्ट संचालकों ने कार्रवाई की आहट सुनकर पार्कों में पशु बांध दिए थे, ताकि परिसर को ‘रिहायशी/कृषि उपयोग’ बताकर बचा जा सके। हालांकि प्रशासन ने इसे बहाना मानते हुए कार्रवाई जारी रखी।
सिलीसेढ़ झील क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार की कार्रवाई को उसी का बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major crackdown in Alwar Siliserh: Desi That hotel sealed, 10 out of 16 encroachments cracked down
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major crackdown, alwar siliserh, desi that hotel, sealed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved